Report Times
latestCRIMEOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमणिपुरसोशल-वायरल

मणिपुर जल रहा हिंसा की आग में 23 की गिरफ्तारी, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

मणिपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

मणिपुर एक बार फिर जल रहा है. राजधानी इंफाल में भड़की हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दी गई है. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. गुस्साई भीड़ ने तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घर में आग लगा दी. कार और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की. मणिपुर पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुस्साई भीड़ ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों समेत जन प्रतिनिधियों के घरों और संपत्तियों को निशाना बनाया है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का सहारा लिया. इम्फाल में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों की तैनाती की गई है. फ्लैग मार्च निकाला गया. भीड़ को तितर-बितर करने के क्रम में आठ लोग घायल हुए हैं.

आखिरी मणिपुर में कैसे भड़की हिंसा?

जिरी नदी से तीन शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा फूट गया. इसी को लेकर नाराज लोगों ने मंत्री के घर का रुख किया लेकिन जब उन्हें पता चला कि मंत्री जी राज्य में नहीं है. इसके बाद नाराज लोगों ने घर में तोड़ फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया. हिंसा के विरोध में लोगों ने इंफाल में प्रदर्शन किया गया और आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की. हालात को देखते हुए इंफाल में इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. सात जिलों में इंटरनेट को बंद कर दिया गया.

अब तक 23 की गिरफ्तारी, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल 23 लोगों को अरेस्ट किया गया है. इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से 32 पिस्टल, एसबीबीएल के 07 राउंड, 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. अगले आदेश तक शहर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है. इंटरनेट और मोबाइल सर्विस को 2 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए एसएसपी/सीओ को जमीन पर तैनात किया गया है. वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं.

विरोध प्रदर्शन के चलते मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि सात जिलों में शनिवार शाम 5:15 बजे से दो दिन के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया है। ये जिले हैं- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर। दरअसल, 11 नवंबर को वर्दी पहने हथियारबंद उग्रवादियों ने बोरोब्रेका थाना परिसर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए थे। इस दौरान जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका थाना परिसर स्थित राहत शिविर से 6 लोगों को अगवा किया गया था। शुक्रवार को मिले तीन शव इन लापता हुए लोगों के बताए जा रहे हैं.

Related posts

CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर छिड़ा युद्ध, आखिर क्यों अंतहीन चुप्पी साधकर बैठा आलाकमान?

Report Times

CM भजनलाल ने पेपर लीक कांड उजागर करने वाली SOG टीम के साथ OTS आवास पर की बैठक, बैठक में पेपर लीक प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट को लेकर समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए

Report Times

परमहंस PCP स्कूल के छात्र निखिल श्योराण का नवोदय विद्यालय में चयन एवं तरुण बाडेटिया के 12वीं विज्ञान वर्ग के अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन पश्चात 97.20 % अंक

Report Times

Leave a Comment