Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

दो दिवसीय कार्यक्रम 7 व 8 जनवरी को, परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर के आराध्य संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि के मौके पर बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर में सात और आठ जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे।

मंदिर महंत झंडीप्रसाद ने बताया कि सात जनवरी को दोपहर एक बजे बावलिया बाबा भक्त मंडल, पंडित गणेश नारायण जागरण समिति और बावलिया बाबा महिला भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सनातन आश्रम के प्रणेता वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के संयोजन में बावलिया बाबा मंगल पाठ का संगीतमय वाचन किया जाएगा।

वहीं आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सांस्कृतिक प्रभारी विक्रम शर्मा ने बताया कि सात जनवरी को शाम सवा छह बजे महा आरती होगी और उसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। बावलिया बाबा भंडारा समिति की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वहीं आठ जनवरी को अल सुबह बाबा की प्रातः आरती होगी। जिसके बाद हलवा और चने के प्रसाद का भोग लगाने के साथ दिनभर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं सुबह दस बजे से भंडारे का शुभारंभ होगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Related posts

चिड़ावा : शिवभक्त सेठ नेमानी के स्मृति स्थल के ऊपर विराजे हैं भक्तवत्सल महादेव

Report Times

चिड़ावा में स्टेट GST टीम की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रकों में पकड़ी 13.50 लाख के सामानों की टैक्स चोरी

Report Times

‘OBC युवाओं की मांग वाजिब, अन्याय नहीं करेंगे’, गहलोत बोले- पूर्व सैनिकों का भी पक्ष सुनेंगे

Report Times

Leave a Comment