Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशलहादसा

सीकर के त्रिवेणी धाम के पास बड़ा हादसा, रातभर चारे में दबी रहीं 3 जिंदगियां, पति-पत्नी और 3 साल के मासूम की मौत

REPORT TIMES : सीकर जिले के अजीतगढ़ और जयपुर जिले के शाहपुर थाने के बीच प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी धाम के पास देर रात हादसा हो गया. एक चारे का ट्रक पलट गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. मौके पर पड़े चारे के नीचे 3 जिंदगियां भी दबी हुई थी. हादसे में चतरपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर, पत्नी अन्नू और 3 साल की बेटी अयांशी की मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि सभी मृतक रात भर दबे रहे और पुलिस ने भी जहमत नहीं उठाई. अब इस घटना को लेकर ग्रामीण विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं.

चारा हटवाने लगी पुलिस तो दिखे शव 

मृतकों का पता तो तब चला, जब आज रास्ते को खुलवाने के लिए पुलिस ट्रक वालों के साथ मौके पर पहुंची. तब जाकर मृतक वहां मिले. संभावना जताई जा रही है कि जिस समय यह चारे का ट्रक पलटा, उस समय नजदीक से गुजर रहा राजेंद्र और उसका परिवार भी चपेट में आ गया और नीचे दब गए. इसके चलते मौके पर ही मौत हो गई.

आए दिन होते हैं हादसे

वहीं, राजेंद्र के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी. मामला अजीतगढ़ थाने की सीमा में होने से अजीतगढ़ थाना प्रभारी, तहसीलदार , उपखंड अधिकारी सभी मौके पर हैं. आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यहां दुर्घटना की जगह पर सड़क की चौड़ाई कम होने और दर्रा की वजह से आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है. क्योंकि पूरा ढलान है और घुमावदार भी बहुत ज्यादा है, यहां रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हुए हैं.

Related posts

जम गई फसल, माइनस में तापमान, कश्मीर बना राजस्थान का रेगिस्तान; फिर भी बच्चों को बुला रहे स्कूल

Report Times

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, इन इलाकों में 48 डिग्री पहुंचेगा पारा, आंधी-बारिश का भी अलर्ट

Report Times

BJP कर रही अरविंद केजरीवाल की छवि खराब, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी AAP

Report Times

Leave a Comment