Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : शौकीन सेठ दुलीचन्द ने कराई थी कुएं के पास शिवालय की स्थापना

चिड़ावा। ये है कोर्ट रोड पर स्थित प्राचीन शिव व शिवांश रुद्र अवतार मंदिर। इस मंदिर का निर्माण चिड़ावा के नवरत्नों में शुमार रहे ख्यातिनाम शौकीन सेठ दुलीचन्द ककरानियां ने करीब 200 साल पहले कराया था। इस धर्म स्थल पर पं.गणेशनारायण शर्मा, पं.शंकरलाल शर्मा, पं.श्याम सुंदर शर्मा, रवि शर्मा, राजेन्द्र शर्मा आदि ने पूजा का जिम्मा सम्भाला। वर्तमान में कमलदीप शर्मा मंदिर में पूजन का कार्य सम्भाल रहे हैं। वहीं इस शिवालय व मंदिर की देखरेख व व्यवस्था मुम्बई प्रवासी रवि-राजेन्द्र शर्मा सम्भाल रहे हैं। साल में 2 बार इस शिवालय व मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं।

https://youtu.be/bvlgzx40500

इस शिवालय की खास बात ये है कि शिवालय परिसर में पीपल के साथ ही पवित्र आंवले का वृक्ष भी है। वीर हनुमान और भगवान कृष्ण भी यहां विराजे हैं। मंदिर के एक तरफ प्राचीन कुआं है, जिसे सेठों वाला कुआं के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के साथ ही इस कुएं का निर्माण होना भी माना जाता है। शिवालय के प्रांगण में एक सुंदर बगीचा भी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की इस ठौर पर शीश झुकाने और मनोकामनापूर्ति के लिए आते हैं। श्रद्धा के भाव लिए कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में….हर हर महादेव

Related posts

ईद के मौके पर नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन ने जरुरतमंदो को कपड़े व मिठाई बांटी

Report Times

गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामला, CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, SP समेत 5 पुलिसकर्मियों पर अब चलेगा मुकदमा

Report Times

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा, भक्तों ने किया रथ में सवार बाबा के स्वरूप का पूजन

Report Times

Leave a Comment