Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

ईद के मौके पर नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन ने जरुरतमंदो को कपड़े व मिठाई बांटी

REPORT TIMES 

नरहड़ | हजरत हाजिब शकरबार बाबा नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन की तरफ से ईद के मौके सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारो को नये कपडे व मिठाई बांटी गई। बच्चो के चेहरे कपडे पाकर खिल उठे। दरगाह खादिम परिवार के सदस्य व दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने बताया रमजान का महीना सब्र करना सिखाता है,ईद का त्यौहार रोजेदारों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आता है, ईद हमें आपसी भेदभाव मिटाकर लोगों की मदद करना सिखाती है,

इंसानियत एवं भाईचारा कायम रखने की सीख देती है,व्यक्ति को इन्सानियत की खिदमत करना, हर जरुरतमंद परिवारो कि मदद कर इन्सानियत का पैगाम देना चाहिए। गौरतलब है दरगाह सेवा फाउंडेशन समय-समय पर जरूरतमंद परिवारो तक मदद पहुंचाई जा रही है,हर जरुरतमंद परिवार तक पहुंचना फाउंडेशन का उद्देश्य है,इस मौके पर फाउंडेशन के कार्यकर्ता मुन्ना जयपुरी, राकेश, पियूष चतुर्वेदी, शशिकांत, ताराचंद सैनी मौजूद रहे।

Related posts

पगड़ी और कृपाण की तरह मुस्लिम लड़कियों को सुरक्षा देता है हिजाब: SC में बोले वकील

Report Times

Share Market: शेयर बाजार में फिर हावी हुआ बिकवाली, दिन के ऊपरी स्तर से पाताल में गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

Report Times

रीट की परीक्षा के लिए तैयार जिला प्रशासन, जिला कलक्टर कुड़ी ने बैठक कर सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी

Report Times

Leave a Comment