Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : भूतनाथ मंदिर में पार्क विकसित करने की मांग

चिड़ावा में पंडित गणेशनाराण बावलिया बाबा समाधी स्थली स्थित भूतनाथ मंदिर में पार्क विकसित करने को लेकर पार्षद ममता सैनी, सीमा सैनी एवं सहवृत सदस्य संगीता सैनी के अगुवाई में पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा है कि बावलियां बाबा के मंदिर में गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।इस स्थान पर पार्क बनने से दर्शनार्थियों को पार्क की सुविधाओं का लाभ मिलेगा साथ ही शहर का सौन्दर्यीकरण होगा। ज्ञापन में कहा गया है कि एक ओर तो राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए शहरों में पार्कों को विकसित करने पर जोर दे रही है वहीं पांच माह पहले मंडल बैठक में भूतनाथ मंदिर पर पार्क विकसित करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित होने के पश्चात भी पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ज्ञापन में तुरन्त भूतनाथ मंदिर पर पार्क विकसित करने की मांग की गई है पालिकाध्यक्ष शर्मा ने ईओ अनिल कुमार को आज ही उक्त पार्क विकसित करने संबंधी कार्रवाई प्रारंभ करने के आदेश दिए। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाज सेवी सुरेन्द्र सैनी, पूर्व पार्षद जगदीश प्राण, सज्जन सैनी, नरेन्द्र अरड़ावतिया, बाबूलाल सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू:VIP दर्शन होंगे, सबसे पहले कुमार विश्वास ने की यात्रा; सुविधाओं और किराए के बारे में जानें

Report Times

नए साल में ट्रेनों के समय में होगा बड़ा बदलाव! जानिए क्या है वो बदलाव

Report Times

चिड़ावा पंचायत समिति को मिलेगा 25 लाख का ईनाम:प्रधानमंत्री देंगे दीनदयाल उपाध्याय पंचायतीराज सशक्तिकरण सम्मान

Report Times

Leave a Comment