Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा की नगर मंडल कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारी

चिड़ावा। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की स्वीकृति पर चिड़ावा भाजपा शहर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने बताया कि रामचंद्र शर्मा, रजनीकांत मान, गंगाधर सैनी, महेंद्र चेजारा, संतोष देवी, सुरेश जलिंद्रा को उपाध्यक्ष, शम्भू पंवार, रविकांत शर्मा और मदन डारा को महामंत्री, राकेश बाछुका, रजनीकांत मिश्रा, जगदेव जांगिड़, मुकेश खंडेलवाल, सुशील डाबला, मुन्नी यादव को मंत्री और विजय मोदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। खास बात ये है कि कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी पूर्व में भी विभिन्न संगठनों में प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी है। भाजपा की प्रदेश स्तर की एससी मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य रहे शम्भू पंवार को भी नगर महामंत्री बनाया गया। दो पदाधिकारी रविकान्त शर्मा और रजनीकांत मिश्रा संकल्प से सिद्धि के प्रदेश प्रतिनिधि हैं। ऐसे में कार्यकारिणी को लेकर चर्चा का दौर गर्म है।

Related posts

राजस्थान: खड़ी कार में फटा गैस सिलेंडर, 50 मीटर दूर जाकर गिरी छत; युवक की जलकर मौत

Report Times

‘सरकार, अब मैं अब बूढ़ा हो गया हूं’, कहानी उस डीपी यादव की जो कभी थे नेताजी की पहचान

Report Times

राजस्थान में 247 मंडियों में हड़ताल, गहलोत बोले- सरकार के आदेश से व्यापारी-ग्राहकों की परेशानी बढ़ी

Report Times

Leave a Comment