Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा। संजय दाधीच

कृषि उपज मंडी समिति, चिड़ावा द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत लाभार्थियों को उपखण्ड कार्यालय में सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। एसडीएम संदीप चौधरी ने कार्यक्रम में सरस्वती देवी पत्नी सुमेर सिंह निवासी डाडा फतेहपुरा, संतोष देवी पत्नी विक्रम सिंह निवासी बुडानिया, बिमला देवी पत्न विजय सिंह निवासी घुमनसर खुर्द को दो-दो लाख रुपए के चैक दिए। वहीं खेती कार्य में घायल अशोक गुर्जर निवासी बनियाला को 25 हजार, हरपालसिंह निवासी ओजटू को 10 हजार तथा जुगलाल निवासी बजावा को पांच हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के सचिव प्यारेलाल महला व तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड आदि मौजूद थे।

Related posts

युद्ध में भी यूक्रेन में चल रहा इंटरनेट, यहां पेपर होते ही बंद क्यों? पायलट खेमे के MLA ने पूछा सवाल

Report Times

नवरात्र पर ‘दु्र्गा’ ने 6 लोगों को दी नई जिंदगी, कीडनी और फेफड़े को किया दान

Report Times

12 घंटे के अंतराल में 2 कत्ल कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान, दामाद के हाथों मारा गया मामी ससुर

Report Times

Leave a Comment