Report Times
Other

शहर में निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा: सिर पर कलश लिए एक ही रंग की साड़ी में निकली महिलाएं, युवा साफा बांधे चले

reporttimes

सीकर शहर में रामनवमी के 1 दिन पहले आज भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम मंदिर और सोभासरिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई इस यात्रा में 751 महिलाएं एक ही तरह की साड़ी पहने सिर पर कलश लेकर चलती नजर आईं। इसके साथ ही रैली में शामिल होने वाले शहर के युवक भी एक ही तरह का दुपट्टा लगाए और साफा पहने रहे।

साफा बांधे हुए रैली में शामिल युवक।
साफा बांधे हुए रैली में शामिल युवक।

सोभासरिया ट्रस्ट के जीपी सोभासरिया ने बताया कि शोभायात्रा में 751 महिलाएं एक ही तरह की साड़ी पहने कलश लेकर शामिल हुईं। इसके साथ ही शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहर के युवक-युवतियां भी शामिल हुए। सभी युवक यात्रा में एक ही तरह का दुपट्टा लगाए और साफा पहने रहे। सोभासरिया ने बताया कि शोभायात्रा में पूरे रास्ते शहरवासियों को प्रसाद का वितरण किया गया। अब कल 10 अप्रैल को दोपहर 11:45 पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

तीन घंटे चली इस शोभायात्रा में शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
तीन घंटे चली इस शोभायात्रा में शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

ये रहा शोभायात्रा का रूट

शोभायात्रा श्रीराम मंदिर स्टेशन रोड़ से रवाना होकर जाटिया बाजार होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की आरती की गई। रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर यात्रा सुभाष चौक होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंची। गोपीनाथ मंदिर में भी भगवान की आरती हुई। गोपीनाथ मंदिर से रवाना होकर शोभायात्रा फतेहपुरी गेट गणेश मंदिर पहुंची। यहां भी भगवान श्री राम की आरती हुई। गणेश मंदिर से रवाना होकर शोभायात्रा बजाज रोड़, तापड़िया बगीची होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की महाआरती हुई।

यात्रा में ऊंट , घोड़े , हाथी सबसे आगे चले।
यात्रा में ऊंट , घोड़े , हाथी सबसे आगे चले।

शोभायात्रा में ड्रोन से निगरानी,पुलिस जाब्ता भी रहा मौजूद

रामनवमी के पहले दिन निकाली गई इस रैली में आज पुलिस ने ड्रोन से नजर बनाए हुए रखी। इसके साथ ही शोभायात्रा में और रूट पर पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

रथ में बैठे हुए सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती।
रथ में बैठे हुए सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती।
शोभायात्रा में ड्रोन से निगरानी रखी गई।
शोभायात्रा में ड्रोन से निगरानी रखी गई।
शोभायात्रा में शामिल नगर परिषद सभापति जीवण खां एवं अन्य।

Related posts

कोष, उपकोष व पेंशन विभाग बन्द करने का आदेश वापस लेने की मांग, पेंशनरों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Report Times

5 हार्डकोर अपराधी लूटने आए फाइनेंस कंपनी चढ़े पुलिस के हत्थे, 4 पिस्तौल और 41 कारतूस बरामद किये गए

Report Times

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ व अखंड भारत: कृष्णपाल गुर्जर

Report Times

Leave a Comment