Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा में बृजेन्द्र ओला दिखे कंफ्यूजन में: मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर मंत्री ओला बोले- नो कमेंट; फिर संभलते हुए कहा- पायलट और गहलोत हैं कांग्रेस के सिपाही

चिड़ावा ।संजय दाधीच

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर चर्चाएं गर्म है। इसी बीच चिड़ावा दौरे पर आए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री से जब मुख्यमंत्री के बदलने पर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने कहा कि नो कमेंट। लेकिन फिर उन्होंने संभलते हुए कहा कि सचिन पायलट भी कांग्रेस के सिपाही है और अशोक गहलोत भी हमारे नेता है। हम सब ही कांग्रेस के सिपाही हैं। ख़ास बात यह है कि मंत्री ओला की ये टिप्पणी मुख्यमंत्री गहलोत के उस स्पष्टीकरण के बाद आई है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया। ऐसे में सवाल ये उठता है की मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण के बावजूद भी उनके मंत्री ने इस सवाल पर नो कमेंट जैसा जवाब क्यों दिया।

चिड़ावा को मिला सम्मान

चिड़ावा पंचायत समिति के सभागार में लगातार दूसरी बार पुरस्कार मिलने के बाद हुए सम्मान समारोह में पहुंचे परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री बृजेंद्र ओला ने कहा कि राजीव गांधी के समय पंचायती राज को मजबूत करने का प्रयास कांग्रेस ने किया। अध्यक्षता चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान इंद्रा डूडी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंस विकास अधिकारी रणसिंह, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश गोदारा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया मौजूद रहे। शुरूआत में ओला का माला, शॉल एवं साफा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जबकि प्रधान का चुनड़ी ओढाकर स्वागत किया। इस दौरान पंचायती राज कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी संघ, शिक्षा विभाग की ओर से भी ओला, प्रधान, बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी का सम्मान किया गया।

Related posts

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा; अधिकारियों से बोले- आमजन तक पहुंचे लाभ

Report Times

नशे में धुत युवक ने खुद का गला काट ले ली जान, बचाने के चक्कर में पिता की उंगलियां भी कटीं

Report Times

दो दुकानों में हुई चोरी : दो दुकानों में छत का गेट तोड़कर अंदर घुसे चोर, करीब 17- 18 हजार नगदी चुरा ले गए चोर

Report Times

Leave a Comment