Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बाकरा गांव में सीवर में धंसा पहिया, दीवार तोड़ घर में घुसा ट्रक

reporttimes

बाकरा गांव में सीवर लाइन का नाला टूटा होने से बजरी से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक पातुसरी की ओर से बाकरा की तरफ आ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सीवरेज लाइन धंसने यह हादसा हुआ है। ट्रक बृजलाल जांगिड़ के घर में दीवार तोड़कर अंदर घुस गया।

ट्रक पलटी खा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सीवरेज लाइन में घटिया सामग्री लगाई गई। वह सीधी लाइन डाल दी गई सीमेंट वगैरह नहीं लगाई गई। आदर्श स्कूल सचिव विकास और बृजलाल जांगिड़ ने बताया कि सीवरेज लाइन धंसने के कारण ट्रक पलट गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीण सुभाष जांगिड़ बाकरा, घासीराम चाहर, सुरेश ढेबाणा, दारासिंह मील, सुनील जांगिड़, राजवीर भालोठिया, महेश जांगिड़, जगदीश जांगिड़, भोम सिंह ढेवा आदि ने बताया गनीमत यह रही कि जनहानि नहीं, ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Related posts

बहन के बॉयफ्रेंड को मंदिर बुलाया, फिर बरसाए लाठी-डंडे

Report Times

मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 8 लोगों की मौत; 6 की आंख की रोशनी गई

Report Times

एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस-BJP टेंशन में, निर्दलीय-बागियों से संपर्क साधना किया शुरू

Report Times

Leave a Comment