Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

IPL 2022: प्लेआफ से बाहर है मुंबई इंडियंस लेकिन बिगाड़ सकती है इन टीमों के आगे का समीकरण

reporttimes

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम साबित हो रही है। इस साल अपने शुरुआती लगातार 8 मैच गंवाने वाली यह टीम अब प्लेआफ की दौड़ से बाहर है। 11 मैच खेलने के बाद टीम के हिस्से में महज 2 जीत ही आई है। मुंबई की टीम भले ही अगले दौर में नहीं जाने वाली लेकिन उसके आने वाले मुकाबले बेहद अहम होने वाले हैं।

मुंबई की टीम ने इस सीजन के शुरुआत में बहुत ही बुरा प्रदर्शन किया। लगातार आठ मैच हारने के बाद उसे अपनी पहली जीत नसीब हुई। नए सीजन में नई टीम के साथ उतरी टीम अपना सही काम्बिनेशनल नहीं तलाश पाई। आखिर के कुछ मुकाबलों में टीम ने बेहतर खेल दिखाया है। प्लेआफ की रेस से भले ही मुंबई की टीम बाहर है लेकिन अपने बाकी बचे तीन मुकाबलों में विरोधी टीम के अंतिम चार में पहुंचने का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है।

Related posts

राजस्थान में लंबे समय बाद प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 17 RAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Report Times

Paytm बैन पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, ‘सुधरने के लिए दिया पर्याप्त समय’

Report Times

चिड़ावा के सरकारी कॉलेज में 495 विद्यार्थियों मे किया मतदान, छात्रसंघ चुनावों के प्रति विद्यार्थियों में नजर आया उत्साह

Report Times

Leave a Comment