Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

संत राजाराम महाराज ने की भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, बोले- इसे सुनने से मनुष्य के हृदय से विकार का नाश होता है

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की मंड्रेला रोड पर बिंवाल भवन के पास रिद्धि-सिद्धि मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास चित्रकूट की तुलसी पीठ के संत राजाराम महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।

महाराज ने कहा कि ईश्वर ने कृष्ण रूप में काफी बाल लीलाएं की। इन सभी लीलाओं के पीछे भी जीव मात्र के उद्धार का भाव था। भगवान ने पूतना, अघासुर, अंधकासुर, बकासुर जैसे भयंकर असुरों का नाश किया तो वहीं यमुना नदी में आतंक मचाने वाले कालिया के घमंड का मर्दन कर उसे यमुना छोड़कर जाने को विवश कर दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान हर बाल लीला मन को आनन्दित करने वाली हैं। भगवान की बाललीलाओं के श्रवण मात्र से मनुष्य के हृदय से विकारों का नाश होता है। कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान सुरेश जलिन्द्रा ने सपत्निक भागवत पूजन किया।

राधाकिशोरी, हीरालाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बाल कृष्ण की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सुरेन्द्र, ज्ञानप्रकाश, मंजू देवी, राजकुमार, ओमप्रकाश, दीपक, गीता देवी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

मोबाइल पर किससे बात करती रहती है…गुस्साए भाई ने बहन के सिर में मार दी गोली, मौत

Report Times

सलमान खान ने यूलिया वंतूर का नया गाना ‘डिजाइनर लहंगा’ किया प्रमोट, कही ये बात

Report Times

JEE Main 2024 Paper 2 Result घोषित, यहां सबसे पहले चेक करें स्कोरकार्ड

Report Times

Leave a Comment