Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

मौसम अपडेट:चक्रवात सक्रिय होने से नौ दिन बाद 4 डिग्री लुढ़का पारा, 43.9 डिग्री पर आया, आज आंधी का अलर्ट

reporttimes

चक्रवात सक्रिय हाेने के साथ ही जिले के मौसम में बदलाव शुरू हाे गया है। जिससे दिन के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट हुई है वहीं रात के तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार देर शाम बाद आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन रात को हवा का असर कम रहा, वहीं दिन में हवा से गर्मी का असर कम हो गया। जिससे दिन-रात के तापमान में केवल 12.8 डिग्री का ही अंतर रहा।

इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिन में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार से दो दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 20 मई से वापस गर्मी हवा के साथ लू का असर शुरू हाे जाएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर सीजन में पहली बार 31.1 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री घटकर नौ दिन बाद 43.9 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यह 7 मई को 43.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने भाया पर दर्ज 29 FIR रद्द करने की मांग को नकारा, राजस्थान सरकार को भी दिया नोटिस

Report Times

बॉक्स ऑफिस पर हर दिन तगड़ी कमाई कर रही है The Goat Life, जानें फिल्म का देशभर में टोटल कलेक्शन

Report Times

चिड़ावा : इंटरनेशनल इंद्रधनुष संस्था का पुण्य प्रयास

Report Times

Leave a Comment