Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

पुरानी फटी बेडशीट से इस तरह सजाया जा सकता है अपना घर

reporttimes

पुरानी बेडशीट की मदद से घर को बेहद आसानी से व यूनिक तरीके से सजाया जा सकता है। पुरानी बेडशीट से आप कई चीजें तैयार कर सकते हैं। मसलन, विंड चाइम्स से लेकर डेकोरेटिव वॉल आइटम्स आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाती हैं।

यूं करें रियूज

बेडशीट भले ही फट चुकी है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप इसे इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। आप इसकी मदद से टी−शर्ट बनाने से लेकर पजामा, एप्रिन व परदे आदि कई चीजें तैयार कर सकती हैं। इस तरह अगर देखा जाए तो पुरानी चादरें भी आपके बेहद काम आ सकती हैं।

खूबसूरत एसेसरीज

पुरानी फटी चादर एक खूबसूरत एसेसरीज भी बन सकती है। आप इसकी मदद से हेडबैंड से लेकर नेकपीस व हैंडबैग आदि काफी कुछ तैयार कर सकती हैं। इस तरह पुरानी चादर आपके लुक में भी चार−चांद लगा सकती है। वहीं कपड़े के बैग को आप सब्जी व फल आदि भी लाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।

बनाएं आयरन बोर्ड कवर

अगर आपका आयरनिंग बोर्ड पुराना व डल नजर आने लगा है तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसे एक नया लुक दें और इसमें आपकी फटी हुई चादर आपके काम आ सकती है। आप इससे आयरन बोर्ड कवर बनाएं। इससे आपके आयरन बोर्ड को एक न्यू लुक मिलेगा।

 

किचन में आएगी 

पुरानी चादर किचन में भी कई तरीकों से काम आ सकती है। आप इसकी मदद से किचन क्लॉथ बना सकती हैं या फिर आप किचन क्लीनिंग में भी इसे यूज कर सकती हैं। इसी तरह पुरानी चादर की मदद से टेबलक्लॉथ से लेकर टेबल रनर आदि तैयार किए जा सकते हैं।

 

बनाएं नई चादर

भले ही आपकी चादर पुरानी हो गई है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसे अपने बेड पर यूज नहीं कर सकती हैं। अगर आपके पास कुछ पुरानी चादरे हैं तो ऐसे में आप उन चादरों को एक साथ मिक्स एंड मैच करके एक नई चादर तैयार कर सकती हैं। साथ ही आप चादर में कुछ पैच वर्क भी यूज करके उसे एक फंकी लुक दे सकती हैं।

 

मिताली जैन

Related posts

राजस्थान में कंपाउंडर, जूनियर नर्स की भर्ती 740 पदों के लिए 16 दिसम्बर से कर सकेंगे आवेदन

Report Times

Kisan Samman Nidhi: राजस्थान सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ा कर 6000 से 8000 कर दी, 55 लाख से ज्यादा किसानों को होगा फायदा

Report Times

कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण : सफाई व्यवस्था, नई बिल्डिंग और आरएमआरएस बजट से मशीनरी खरीदने को लेकर चर्चा

Report Times

Leave a Comment