Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

राहत:एक्साइज ड्यूटी कम करने से जिले में पेट्रोल 9.55 और डीजल 7.21 रुपए लीटर सस्ता

reporttimes

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से जिले में पेट्रोल 9.55 रुपए व डीजल 7.21 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। हालांकि अभी भी जिले में पेट्रोल हरियाणा से 13 रुपए लीटर महंगा है। केंद्र सरकार ने शनिवार काे पेट्रोल पर 8 रुपए व डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज डयूटी घटाई है। यह 199 दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी घटने का दूसरा मौका है। एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद जिले में रविवार सुबह से पेट्रोल 119.65 रुपए प्रति लीटर से कम होकर 110.01 रुपए और डीजल 102.39 रुपए प्रति लीटर से घटकर 95.18 रुपए प्रति लीटर हो गया।

हरियाणा में 97.15 रु. लीटर पेट्रोल, हमसे 13 रुपए सस्ता
एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद जिले में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी भले ही आई है, लेकिन हरियाणा की अपेक्षा अब भी हमारे यहां पेट्रोल और डीजल काफी महंगा है। पेट्रोल 13 रुपए लीटर व डीजल 5 रुपए प्रति लीटर महंगा है। जिले की सीमा से सटे हरियाणा के पंपों पर रविवार काे पेट्रोल 97.15 रुपए लीटर है। जबकि झुंझुनूं में यह 110.10 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल झुंझुनूं में 95.18 रुपए प्रति लीटर जबकि हरियाणा में 90.02 रुपए प्रति लीटर बिका। पंप संचालकों का कहना है कि वैट में कमी हाेने पर हरियाणा से अवैध रूप से हाेने वाले पेट्रोल डीजल की सप्लाई रुकेगी। कीमतों में काफी अंतर हाेने की वजह से भी बॉर्डर इलाके के वाहन संचालक हरियाणा से पेट्रोल व डीजल खरीदने को प्राथमिकता देंगे।

Related posts

श्री हरि प्रभात फेरी का प्रथम वार्षिक महोत्सव 23 को

Report Times

NPCI ने बढ़ाई UPI की लिमिट, अब 24 घंटे में कर पाएंगे इतने रुपए का ट्रांजेक्शन

Report Times

कुसुम यादव बनीं जयपुर हेरिटेज नगर निगम की कार्यवाहक मेयर, निर्दलीय पार्षद को मिली कुर्सी

Report Times

Leave a Comment