Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

 टोल के खिलाफ 29 मई को सभा, कामरेड अमराराम आएंगे

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा। लालचौक पर चिड़ावा – नारनौल मार्ग के बीच बने दो टोल बूथों को बंद करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर  चल रहे धरने को 16 दिन हो गए। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक कलाकार विजेन्द्र शास्त्री ने की । क्रमिक अनशन पर वैद्य महावीर यादव कलगांव बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने टोल कम्पनी पर फर्जीवाडे का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी इसको बढ़ावा दे रहा है। टोल कम्पनी के साथ मिलकर जनता को लूटा जा रहा है। किसान सभा ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग बराला ने कहा कि प्रशासन को 21 मई को तीन मांगों का ज्ञापन दिया था। अगर कलेक्टर मांगो पर कोई विचार नहीं करतें हैं तो सयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 29 मई को बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको कामरेड अमराराम सम्बोधित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने  पी डब्लू डी विभाग के तीन अधिकारियों पर टोल की समय सीमा बढाने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए सरकार से इनको बर्खास्त करने की मांग भी रखी है।  धरने पर कामरेड बजरंग लाल बराला, कामरेड प्रेम सिंह नेहरा, राजेन्द्र चाहर, कपिल तेतरवाल, महेन्द्र चाहर, राजपाल, सौरभ कटारिया, जयसिंह हलवाई, महेश चाहर, आदि बैठे ।

Related posts

कांग्रेस ने दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम, 46 डिग्री तापमान में पैदल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे राहुल कस्वां

Report Times

Income Tax: आज ही करें ये चार काम, बचा सकेंगे 5 लाख तक इनकम टैक्‍स

Report Times

ACB के DG रवि प्रकाश मेहरडा को यूआर साहू की जगह मिला राजस्थान के DGP का प्रभार

Report Times

Leave a Comment