Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

बिजली के तार टूटे, छत पर मजदूर कर रहे थे काम

reporttimes

मकान का झज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मकान के बाहर आम रास्ते पर कोई मौजूद नहीं था। बिजली के तारों पर छज्जे का हिस्सा गिरने से तार टूट गए। इससे बिजली चली गई। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंची। हादसा सीकर शहर के कोतवाली इलाके का है।

कोतवाली थाना इलाके के वार्ड 39 में रहने वाले एडवोकेट सलीम चौहान ने बताया कि जिस मकान का छज्जा गिरा, वह अरबू का पठान का है। उनका परिवार दूसरे मकान में रहता है। इस मकान को तोड़कर काम करवाया जा रहा था। जब मजदूर छत पर थे। उस दौरान काम करते समय मकान का आगे का झज्जा गिर गया। उन्होंने बताया कि यह रिहायसी इलाका है। रोड पर बच्चे खेलते रहते है।

Related posts

‘वन मंत्री से इतनी बड़ी बात छुपाई’, क्या बोले बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा?

Report Times

कैंसर पीड़ित पिता को बेटे ने डंडे से पीटा:बेटा-बहू को झगड़ा करने से टोका था, रुपए नहीं दिए तो बहू ने कचरे में फेंकी दवाइयां

Report Times

ऑन था Google मैप…नदी में चली गई गाड़ी, दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

Report Times

Leave a Comment