Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

इंग्लैंड टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट टीम ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए।

REPORT TIMES

 इंग्लैंड की क्रिकेट टीम तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए नीदरलैंड्स (NED vs ENG) के दौरे पर है। सीरीज का पहला मुकाबला आम्सटलवेन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। डच कप्तान पीटर सीलार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। इंग्लैंड टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट 500 रन बनाने वाली पहली टीम बनने से 2 रन से चूक गई। टीम ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए। यह वनडे का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है।

इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। डेविड मलान ने 109 गेंदों पर 125 रन बनाए। मलान और सॉल्ट के बीच दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन विस्फोटक होना अभी बाकी था। आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप जोस बटलर (Jos Buttler) ने 46 गेंदों पर शतक जड़ दिया। बटलर 70 गेंदों पर 14 छक्के और 7 चौकों की मदद से 162 रन बनाकर नाबाद रहे।

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के अलावा वनडे में कोई और टीम 450+ का स्कोर नहीं बना पाई है। 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे। वनडे का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी इंग्लैंड के नाम ही है। 2016 में इंग्लिश टीम ने नॉटिंघम में ही पाकिस्तान के खइलाफ 3 विकेट पर 444 रन बनाए थे। 2006 में श्रीलंका ने आम्सटलवेन में ही नीदरलैंड्स के खिलाफ 443 रन बनाए थे।

तीन शतक के अलावा लियाम लिविंगस्टोन की तूफानी पारी भी देखने को मिली। उन्होंने 17 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह वनडे की संयुक्त रूप से दूसरी और इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी है। वे 14 गेंदों पर ही 48 रन बना चुके थे, लेकिन उसके बाद लगातार दो गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। लिविंगस्टोन ने 22 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

Related posts

सबका नंबर आएगा… लॉरेंस गैंग ने क्लब मालिक से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, जमकर की फायरिंग

Report Times

सोमवार को 5 राशि वालों को जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, लेनदेन करने से बचें

Report Times

शहर में अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने एक हफ्ते में चिन्हीकरण करने के दिए निर्देश, इसके बाद अतिक्रमण मिलने पर होगा सामान जब्त

Report Times

Leave a Comment