Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए है DA को लेकर बड़ी खबर

लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी जल्द ही मिल सकती है। 18 महीने से डीए एरियर का इंतजार अब खत्म हो सकता है। सरकार एक साथ डीए के 2 लाख रुपए तक देने पर विचार कर रही है। कर्मचारियों की तरफ से जनवरी 2020 से जून 2021 तक का रोका डीए देने की मांग लंबे समय से हो रही है

लंबे से बाकाया डीए को लेकर कर्मचारियों के बीच लगातार जोड़-घटाना हो रहा है कि कितना डीए मिलेगा, लेवल 1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37000 रुपए के बीच होगा। वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए मिलेगा। डीए सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले और पेंशनधारकों को मिलता है।

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा

दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है। एआईसीपीआई (AICPI) सूचकांक में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा सकती है। अगर इस बात पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।

Related posts

दिल्ली दंगल में क्यों साफ हो गई अरविंद केजरीवाल की AAP.

Report Times

ऊर्जा मंत्री का बीजेपी पर पलटवार:भंवरसिंह भाटी बोले-रमजान ही नहीं हर पर्व पर ​बिना रुकावट बिजली सप्लाई के आदेश निकलते हैं, इसे सांप्रदायिक रंग देना गलत

Report Times

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment