Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

राजस्थान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के खुशखबरी गहलोत ने सचिवालय में 423 लिपिकों की भर्ती को मंजूरी, कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का किया अनुमोदन

REPORT TIMES

राजस्थान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के खुशखबरी है। शासन सचिवालय में लिपिक ग्रेड द्वितीय के 423 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। राज्य के कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का सीएम अशोक गहलोत ने अनुमोदन कर दिया है। कार्मिक विभाग अब कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजेगा। वित्त विभाग से पहले ही अनुमति मिल गई थी।

सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष और कार्यकारिणी की मेहनत लाई रंग

माना जा रहा कि पहली बार सचिवालय में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती हो रही है। सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल काफी दिनों से इन भर्तियों के लिए प्रयास कर रहे थे। कपिल की मेहनत रंग लाई और सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का वित्त विभाग ने अनुमोदन कर दिया था। इसके बाद कार्मिक विभाग ने सीएम गहलोत की मंजूरी के फाइल भेजी थी। जिसे सीएम गहलोत ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सचिवालय में कर्मचारियों की कमी चल रही है। जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित होता है बल्कि सरकार को लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशान होती है।

बेरोजगारों को बड़ी राहत

सीएम गहलोत के निर्णय से प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अभ्यर्थी काफी दिनों से मांग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत बज भाषण में युवाओं को 3 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा कि एक लाख सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। जबकि डेढ़ लाख नौकरिया विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन है। हाल ही में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने सभी विभागों के सचिवों को अपने-अपने विभागों की प्रक्रियाधीन भर्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Related posts

जयपुर और दौसा में दो द‍िन बंद रहेंगे स्‍कूल, भारी से अत‍ि भारी बार‍िश का अलर्ट

Report Times

सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बाइडेन की मुट्ठी को अधिकारों के वादों को कम करने के रूप में देखा गया

Report Times

‘गहलोत से बड़ा कोई निकम्मा नहीं, ये नरभक्षी कई नेताओं को खा गया’, राजेंद्र गुढ़ा के बिगड़े बोल

Report Times

Leave a Comment