Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

उदयपुर में सोने की लूट की बड़ी घटना, बंदूक की नोक पर पांच लोगों ने 12 करोड़ रुपये की 24 किलोग्राम से अधिक सोने की लूट

REPORT TIMES

राजस्थान के उदयपुर में सोने की लूट की बड़ी घटना हुई है। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से बंदूक की नोक पर पांच लोगों ने 12 करोड़ रुपये की 24 किलोग्राम से अधिक सोने की जूलरी लूट ली।

उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मणप्पुरम गोल्ड बैंक में पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए हथियारों से लैस इन बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और 23.45 किलोग्राम सोना व 11 लाख रुपये कैश लेकर भाग गए। इलाके में अफरा तफरी मचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाने के आदेश दिए हैं।

रिवॉल्वर की नोक पर बनाया बंधक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब पौने दस बजे पांच बदमाश नकाब पहने और हेलमेट लगाए अंदर घुसे थे। बाद में उन्होंने नकाब भी उतार दिया। बैंक कर्मचारियों को रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बना दिया। लॉकर की चाबी जिस कर्मचारी के पास थी, उसे लॉकर में ले गए और सोना व कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया।

करीब 24 किलो सोने की लूट
बदमाशों ने एक ग्राहक को भी बंधक बनाया था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक 23.45 किलो सोना और 11 लाख रुपये कैश की लूट हुई है। एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड बैंक में लूट की वारदात हुई है। करीब 24 किलो सोना व 10 लाख रुपये लूटने की प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है। पुलिस ने कहा कि स्टाफ के सदस्यों ने छूटते ही घटना की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

चालान से बचना है तो निकालो 500, जब कांस्टेबल ने DCP से ही मांग ली रिश्वत

Report Times

यामी ऐसी अदाकारा है जो इन देसी नुस्खों को अपनाकर स्किन की देखभाल करती है

Report Times

Big action: ACB की अलवर में बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टर और एजेंट को 25 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment