Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजनीति

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल उप राष्ट्रपति से की पिलानी विधानसभा कई मुद्दो पर चर्चा

REPORT TIMES
पिलानी। उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से पूर्व प्रधान एवं पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कैलाश मेघवाल ने मुलाकात की। दिल्ली स्थित उप राष्ट्रपति के निवास पर मुलाकात करते हुये उप राष्ट्रपति का साफा एवं चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़े खिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कई देर तक उप राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधान के बीच पिलानी विधानसभा के कई मुद्दो पर चर्चा भी हुई। चर्चा के दौरान उप राष्ट्रपति ने पिलानी विधानसभा के कई विषयो पर चर्चा की तथा पूर्व प्रधान को कई सुझाव भी दिये।
पूर्व प्रधान से मिलकर उप राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी काफी प्रसन्न नजर आये और पूर्व प्रधान को अपने बेटे के समान बताया और उन्हे आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान के साथ पूर्व सरपंच रामौतार नालपूरिया, पूर्व सरपंच धर्मवीर र्भिर, रजनीकांत शर्मा, आरसी यादव, पूर्व डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, सुनील जयपुर, आदि भी मौजूद रहे। जिले के लोगों को देखकर खुद उपराष्ट्रपति भी प्रसन्नता जाहिर की।

Related posts

झुंझुनूं : ठंड में रेहड़ी पर मिली बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार

Report Times

राजस्थान में कंपाउंडर, जूनियर नर्स की भर्ती 740 पदों के लिए 16 दिसम्बर से कर सकेंगे आवेदन

Report Times

21 दिवसीय योग विज्ञान शिविर का शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष प्रशिक्षण आयोजन

Report Times

Leave a Comment