Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिशुभारंभस्वागत

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

REPORT TIMES

चिड़ावा । ओजटू में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक जेपी चंदेलिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सरकारी स्कूल के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में प्रधान इंद्रा डूडी भी बतौर अतिथि मौजूद रहीं। इस दौरान ओजटू सरपंच विनोद डांगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक व प्रधान का अभिनन्दन किया।

विधायक जेपी चंदेलिया ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों का परिचय लिया। उन्होंने ग्रामीण खेल आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे ना केवल आपसी मेलजोल की भावना बढ़ेगी बल्कि मानसिक विकास भी होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा : पानी को लेकर जलदाय विभाग के दफ्तर में लोगों का प्रदर्शन

Report Times

12 भाई, 12वीं तक पढ़ाई, लाल डायरी दिखाई, जानें कौन हैं बयानवीर राजेंद्र गुढ़ा

Report Times

राहत:एक्साइज ड्यूटी कम करने से जिले में पेट्रोल 9.55 और डीजल 7.21 रुपए लीटर सस्ता

Report Times

Leave a Comment