Report Times
latestOtherकेरलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

CPI (M ) ने भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना,कहा ये भारत जोड़ो यात्रा है की सीट जोड़ो का सफर

REPORT TIMES

केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का आज तीसरा है, जो कि कझाकूटम के करीब कन्यापुरम से शुरू हुआ, जहां पर कल की यात्रा खत्म हुई थी। सुबह लगभग सवा सात बजे शुरू हुए यात्रा के तीसरे दिन भी केरल चरण के पिछले दो दिनों की तरह ही लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कांग्रेस की इस यात्रा पर CPI (M) ने निशाना साधा है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पूछा कि भारत जोड़ो यात्रा है या सीट जोड़ो का सफऱ…. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस से लड़ाई का ये अजीब तरीका है, जो 20 लोकसभा सीट वाले केरल में 18 दिन रहेंगे लेकिन 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में मात्र दो दिन रहेंगे।

वहीं कांग्रेस की तरफ से इस पर पलटवार करते हुए सीपीआईएम को बीजेपी की ए टीम करार दिया है। बीजेपी नेता जयराम रमेश ने कहा कि सीपीआईएम को अपना होमवर्क सही तरीके से करना चाहिए। गौरतलब है  कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सोमवार शाम को यात्रा समाप्त होने तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी थी।

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का जो रोडमैप तैयार किया है उसके अनुसार यह सफर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से सिर्फ एक बुलंदशहर से होकर गुजरेगी।  जिस यूपी में कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। वहां इतने अपने दायरे को सीमित करना पार्टी की चूक साबित हो सकता है, राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रति ज्यादा फोकस नहीं है।

Related posts

कल से सुबह जल्दी शुरू होगी ओपीडी सर्विस:सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक देखेंगे डॉक्टर्स; छुट्‌टी वाले दिन केवल 2 घंटे रहेगा समय

Report Times

संजय—राजीव गांधी युग के बाद युवाओं को अब कांग्रेस में तरजीह

Report Times

गाड़ी की किस्त लेने आया, दिल दे गया: अब सुरक्षा के लिए लगाई एसपी से गुहार

Report Times

Leave a Comment