Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

वार्ड सात में पानी की किल्लत, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के वार्ड 7 में कुछ दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई। सत्संग भवन के पास बने कुएं की केबल जगह-जगह टूटने से पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे समस्त वार्ड वासी परेशान है। दुखी होकर आज बड़ी संख्या में वार्डवासी जलदाय विभाग पहुंचे और जलदाय विभाग में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी वार्डवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए धरना भी दिया। फिर तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया।
लोगों ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।  जिस पर तहसीलदार ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड 7 के पार्षद मुबारिक भाटी, जगदीश, जाकिर, ओमप्रकाश, मदनलाल, विनोद, लोकेश, सिलोचना, गीता देवी, सुमन, मंजू सहित काफी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर और अति घने कोहरे का असर, राहत के आसार नहीं 8 जनवरी से आ रहा नया विक्षोभ

Report Times

वैकुंठ एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, होती है स्वर्ग की प्राप्ति!

Report Times

…तो मेरे पिता को भी मार देना, हमास लीडर के बेटे ने इजराइल से क्यों की ये अपील?

Report Times

Leave a Comment