Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

Commission sent notice: PM मोदी के खिलाफ बयान अर्जुन सिंह बामनिया को भारी पड़ा, आयोग ने भेजा नोटिस

Commission sent notice: बांसवाडा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया बयान भारी पड़ गया है. गुरुवार को निर्वाचन विभाग ने बयान को लेकर बामनिया को नोटिस जारी किया है. बामनिया के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है.मामले में बामनिया को दो दिन के भीतर जवाब देना होगा. दरअसल, विधायक बामनिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री मोदी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने यहां के युवाओं को नक्सली बताया है और वह यहां आकर बैठ भी जाए तो भी मालवीया को जीत नहीं दिला पाएंगे, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई है.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है और दो से तीन दिन के अंदर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है. गौरतलब है पिछली राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए है. बांसवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस की सीट पर विधायक चुने गए बामनिया ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. आदिवासी बहुल सीट बांसवाड़ा से तीन बार विधायक चुने जा चुके बामनिया की गिनती आदिवासी बहुल इलाके बड़े नेताओं में की जाती है.

Related posts

गुरुग्राम में शॉपिंग करती मिली ट्रेन से गायब हुई दुल्हन, हनीमून ट्रिप के बीच हुई थी लापता

Report Times

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

Report Times

बांग्लादेश के हालातों को लेकर बैठक, पांच को सर्व हिन्दू समाज निकलेगा आक्रोश रैली

Report Times

Leave a Comment