Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव : सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान की विशेष आरती के बाद भोग लगाकर किया प्रसाद वितरित

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिड़ावा शहर व आसपास के गांवों में आज अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में दोपहर में भगवान के विग्रहों का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान का आरती के बाद उन्हें विशेष प्रसाद का भोग लगाया गया। भगवान को खीर, बेसन बूंदी, बड़े, कढ़ी, बाजरे की खिचड़ी, चावल आदि का भोग समर्पित किया गया। इस दौरान कल्याण राय मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर में विशेष भोजन प्रसादी हुई।
पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, जीएसएस अध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावणा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज महमिया, नत्थुराम कटारिया, सुशील सैनी सहित गणमान्यजनों ने भी पंगत प्रसादी ग्रहण की
और भगवान के दर्शन कर शहर में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कल्याण राय मंदिर में महंत महेश पुजारी, रतनलाल पुजारी, रविंद्र पुजारी, प्रदीप पुजारी, सत्यनारायण मंदिर में महंत हीरालाल पुजारी, सूर्यकांत पुजारी, कमलकांत पुजारी, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पवन पंडित, विजय पंडित के सानिध्य में प्रसाद का वितरण और दर्शन कार्यक्रम हुए।

Related posts

मैथ का होमवर्क न करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा पर बरसाए 50 डंडे, 200 बार लगवाए उठक-बैठक

Report Times

योजना भवन केस: जयपुर और आजमगढ़ में ED की रेड, रिश्वतखोर अफसर वेद प्रकाश यादव अरेस्ट

Report Times

हरियाण बोर्ड 10वीं और 12वीं के रजिस्ट्रेशन जल्द, कहां और कैसे करें अप्लाई

Report Times

Leave a Comment