Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशल

भगोड़े नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, UK हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

REPORT TIMES

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने बुधवार को नीरव मोदी की अपील को खारिज करते हुए भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी है। नीरव मोदी भारत में भगोड़ा घोषित है। फिलहाल वो ब्रिटेन में शरण लिया हुआ है। ब्रिटेन हाई कोर्ट की ओर से अपील खारिज होने के बाद उसको भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।

भगोड़े नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 14500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी साल फरवरी में नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका दिया था जब ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। इसके बाद नीरव मोदी ने लंदन हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। नीरव मोदी में हाई कोर्ट से कहा था कि भारत में उसकी जान को खतरा है।

पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी का मामला पहली बार 29 जनवरी 2018 में सामने आया था। इसके बाद 29 जून 2018 को इंटरपोल की ओर से नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद अगस्त 2018 में सीबीआई ने पहली बार ब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की अपील की थी।

Related posts

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने रानिल विक्रमसिंघे, इसके पहले भी चार बार संभाली है पीएम पद की कमान

Report Times

Security Jawans: 03 जुलाई तक सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन हेतु कार्यक्रम निर्धारित, झुंझुनूं जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में होगी भर्ती

Report Times

‘अब बेरोजगारों का भगवान ही सहारा’…पेपर माफियाओं के खिलाफ नंगे पैर पैदल यात्रा करेंगे उपेन

Report Times

Leave a Comment