Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

REPORT TIMES
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिलानी विधानसभा में जनाक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गुलाब राय हलवाई स्मृति भवन पिलानी में विधान सभा प्रभारी नरेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य और नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में यात्रा के तैयारियों को लेकर बैठक हुई। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। यात्रा के संयोजक दलीप स्वामी ने बताया कि यात्रा का 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे विवेकानंद चौक चिड़ावा में भव्य स्वागत होगा और  युवा मोर्चा के सम्मेलन के बाद रवाना होकर पूरे पिलानी विधानसभा में 10 दिन के यात्रा पर रहेगी। जिसमें हर दिन के दिवस का संयोजक व यात्रा समिति का गठन किया गया। यात्रा के दौरान पिलानी विधान सभा के सभी गांवों से होकर यात्रा निकलेगी व पूरी विधानसभा में 100 से अधिक चौपालों का आयोजन होगा। 8 जगह रात्रि चौपालों का आयोजन होगा।
यात्रा के दौरान नूनिया गोठडा में एससी मोर्चा का सम्मेलन ,चिड़ावा में युवा मोर्चा का सम्मेलन, छापड़ा में पूर्व सैनिक सम्मेलन और पिलानी में महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा। यात्रा का समापन पिलानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर 11 दिसंबर को शाम चार बजे सभा के साथ होगा।
  बैठक में विधानसभा विस्तारक किशन लाल गुर्जर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, मुरली मनोहर शर्मा, जगदीश सोनी, सुरेंद्र सोनी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, मंडल अध्यक्ष  बाबूलाल वर्मा, ओम प्रकाश सोनी, होशियार शर्मा, विकास स्वामी, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, रविकांत शर्मा, गंगाधर सैनी, सुशील डाबला, रजनीकांत मिश्र, अशोक महारानिया, मुकेश जलिंद्रा, बैजनाथ मोदी , भोपाल सिंह, जय सिंह नूनिया, किसान मोर्चा मंत्री संदीप पारीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मोहित,  वचन सिंह लिखवा, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सज्जन कोठारी, अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, जले सिंह बेरी, चरण सिंह, अशोक महारानिया, सुभाष पेंटर, प्रताप अडूका, योगेन्द्र कटेवा, अशोक धींधवा, योगेन्द्र पूनिया, कृष्ण जांगिड़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
Advertisement

Related posts

जोधपुर: हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन के घर 10 करोड़ की चोरी, नींद की गोलियां देकर नकदी-ज्वैलरी लेकर भागे नौकर

Report Times

नरहङ मे मदरसा हाजिबिया दारूल कुरान में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Report Times

राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में 4 विद्यार्थियों का चयन, चारों सरकारी स्कूलों के

Report Times

Leave a Comment