Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘जहां आज हैं-कल नहीं रहेंगे, 24 घंटे में हटा दूंगा’ गहलोत-पायलट गुट के बयानवीरों को लगी फटकार

REPORT TIMES 

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की एंट्री से पहले कांग्रेस की अंदरूीनी जंग मे युद्धविराम लग गया और लंबे अरसे बाद राजस्थान कांग्रेस की 4 साल पुरानी यादें ताजा हुई.अशोक गहलोत के छेड़े गद्दार राग के बाद भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की बैठक में दिल्ली से कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आए जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच दुआ-सलाम हुआ और फिर एक मंच से दोनों ने एकजुटता का संदेश दिया. वेणुगोपाल ने कहा कि यह राजस्थान की नई कांग्रेस है. वहीं बैठक के बाद गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सब एकजुट हैं, हम दोनों ही नेता पार्टी की एसेट हैं. इन सब के बीच वेणुगोपाल गहलोत और पायलट गुट के बयानवीरों को कड़ी नसीहत देकर गए हैं.

वेणुगोपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, मेरी बात सुनिए…अब किसी ने बयानबाजी की तो 24 घंटे में हटा दूंगा और यहां मौजूद सभी मंत्री और विधायक सुन लें. उन्होंने कहा कि मेरे निर्देश के बाद भी लगातार बयानबाजी हो रही है. अब अगर आप में किसी ने एक शब्द भी बोला तो आज जो है कल नहीं रहेंगे, जो उपस्थित है, वे भी सुन लें, जो नहीं है उन्हें मैसेज कर दिया जाए.

बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल की इस नसीहत के बाद मीटिंग में सन्नाटा छा गया. वेणुगोपाल ने इस बार सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हाल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मालूम हो कि वेणुगोपाल ने सितंबर के घटनाक्रम के बाद भी एक एडवाइडजरी जारी की थी लेकिन उसके बावजूद भी राजस्थान में दोनों गुटों के बीच लगातार बयानबाजी हो रही थी.

पंजाब प्रभारी पर भड़के वेणुगोपाल

वहीं बैठक के दौरान वेणुगापेाल ने पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के सवाल पर नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल के बयानबाजी बंद करने की नसीहत देने के बाद हरीश चौधरी ने कहा कि किसी नेता के मन में कोई भावना होगी तो वह तो प्रकट करेगा. इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि आपके मन में जो कुछ है बोलें लेकिन चौधरी ने कहा कि मेरे मन में बहुत कुछ है लेकिन मैं यात्रा खत्म होने के बाद बोलूंगा.

इसके बाद वेणुगोपाल भड़क गए और फटकारने के लहजे में कहा कि आप जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता इस तरह की बात करेंगे तो बाकी से क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने साफ कहा कि बाहर कोई बयान नहीं देगा और यह पहले से ही गाइडलाइन जारी की हुई है. इसके बाद चौधरी समेत पार्टी के अन्य सभी नेताओं ने चुप्पी साध ली.

बयानवीरों की रिपोर्ट तलब

बता दें, केसी वेणुगोपाल ने 25 सितंबर को सीएम अशोक गहलोत खेमे के विधायकों के विधायक दल की बैठक का ब​हिष्कार करने के बाद हुए सियासी घटनाक्रम के समय गहलोत और पायलट खेमों के बीच जमतर बयानबाजी हुई थी. इसके बाद गहलोत गुट के तीन नेताओं को नोटिस दिया गया और संगठन महासचिव ने 27 सितंबर को लिखित एडवाइजरी जारी कर पार्टी नेताओं को आपस में बयानबाजी बंद करने को कहा था. वहीं इस एडवाइजरी के कुछ दिन बाद ही फिर से गहलोत और पायलट गुट के बीच बयानों के बाण चलने लगे जिस पर अब वेणुगापेाल ने बैठक में नाराजगी जताई. इसके अलावा मंगलवार को वेणुगापेाल ने 27 सितंबर की एडवाइजरी के बाद बयानबाजी करने वाले नेताओं को लेकर वेणुगोपाल ने प्रदेशाध्यक्ष से रिपोर्ट भी मांगी है.

Related posts

कपड़े की दुकान में ऊपर से घुसे चोर : करीब 9 हजार रुपए और डीवीआर चुरा ले गए, एक ही तरीके से तीसरी वारदात

Report Times

रथ में आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र

Report Times

गहलोत के तंज पर मंत्री पियूष गोयल का पलटवार: बोले – अपने विधायकों को ‘बिकाऊ’ कहते हैं सीएम; राज्यवर्धन बोले- दाएं हाथ से ‘जादू’ बाएं से घोटाला

Report Times

Leave a Comment