Report Times
latestखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन : चिड़ावा क्लब विजेता

REPORT TIMES 
चिड़ावा। गाड़खेड़ा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल में चिड़ावा के क्लब ने शाहपुरा को हराया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजेंद्र भास्कर थे।  विशिष्ट अतिथि अमित भास्कर, अनिल मावलिया, अशोक बेदवाल,  देव थालोर आदि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए।
मोनू भास्कर ने स्वागत किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता विकास पायल ने किया।  फाइनल की कमेंट्री भूपेंद्र पायल ने की। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चिड़ावा की टीम ने 172 रन बनाए। जवाब में शाहपुरा टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई।  मैन ऑफ द सीरीज आदिल जाबासर को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज राहुल सैनी को चुना गया।

Related posts

श्री शिव हनुमान मित्र मंडल के दुर्गा महोत्सव में लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

Report Times

श्याम दिवानी मंडल का फागोत्सव : संगठन से जुड़ी महिलाओं ने फूलों से कान्हा संग खेली होली

Report Times

राजस्थान: नए साल में पहली बार खुला प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ का भंडार, करोड़ों में निकली धनराशि, गिनती अभी और बाकी है

Report Times

Leave a Comment