Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसिरोहीस्पेशल

जिस ‘आदमी’ पर लगा था रेप का आरोप वह महिला निकली

REPORT TIMES 

राजस्थान के सिरोही जिले में 20 दिन पहले एक नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है. यह आरोपी एक महिला है और पुरूष के वेश में रहती थी. आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मुकदमे में से दुष्कर्म की धारा को हटा दिया है. वहीं आरोपी को अपहरण की धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर को एक नाबालिग का अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शंकर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब आरोपी शंकर को गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह लड़का नहीं बल्कि महिला है और अपनी पहचान छुपाने के लिए पुरूष के वेश में शंकर बन कर रहती है. ऐसे में पुलिस ने आरोपी महिला का मेडिकल कराया और मेडिकल रिपोर्ट के साथ उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विवेचना में हटाई दुष्कर्म की धारा

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप झूठा पाया गया है. ऐसे में मुकदमे की विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा को हटा दिया गया है. लेकिन आरोपी के खिलाफ अपहरण की वारदात प्रमाणित हुई है. ऐसे में उसे आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 

Related posts

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसान पी गए 71 लाख की चाय, RTI में अथॉरिटी ने बताया ढाई साल के खर्च का ब्यौरा

Report Times

राजस्थान: कांग्रेस ने 3 मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, जानिए किस सीट से किस विधायक को मिला लोकसभा का टिकट

Report Times

भोपाल : गेहूं खरीद के मामले में मध्यप्रदेश ने पंजाब को पछाड़ा

Report Times

Leave a Comment