Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पुलिस ने बदमाशों को गंजा कर निकाली बारात, लोग बोले -प्रशासन जिंदाबाद

REPORT TIMES 

राजस्थान में जोधपुर पुलिस इस समय सुर्खियों में है. पुलिस ने शुक्रवार को माता का धाम थाना क्षेत्र में गैंगवार के आरोपी बजरी माफिया को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों को गंजाकर बीच सड़क पर उनकी बारात निकाल दी. इसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगा का हुजूम उमड़ पड़ा. इस कार्रवाई पर लोगों ने पुलिस के काम की सराहना की और प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए. इस मामले में जोधपुर पुलिस की सराहना सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अराजक तत्वों के साथ ऐसा ही व्यवहार हो तो क्राइम खत्म हो सकेगा.

जानकारी के मुताबिक जोधपुर के माता का धाम थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले बजरी माफियाओं के बीच हुए गैंगवार हुआ था. इसमें दोनों पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों का पहले मुंडन कर दिया. इसके बाद इन दोनों बदमाशों को लेकर पुलिस बीच सड़क पर पैदल चलते हुए थाने पहुंची. इसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की खूब सराहना की है. हालांकि इसमें कई लोगों ने जोधपुर पुलिस को ट्रोल करने का भी प्रयास किया है.

पुलिस ने मुंडन को बताया अफवाह

हालांकि मामला हाईलाइट होने के बाद जोधपुर पुलिस ने मामले सफाई भी दी है. पुलिस ने बताया कि बदमाशों का मुंडन पुलिस ने नहीं कराया, बल्कि उन्हें जिस अवस्था में पकड़ा गया, उसी अवस्था में उन्हें थाने पहुंचा गया था. पुलिस के मुताबिक उसी अवस्था में बदमाशों के साथ मौके पर जाकर घटना की निशानदेही भी कराई गई.

फायरिंग को लेकर जनता में था आक्रोश

तीन दिन पहले बजरी माफिया के बीच हुए गैंगवार और फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में खूब आक्रोश था. सरेआम फायरिंग से लोग सहमे हुए थे. ऐसे में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ गया था. जगह जगह हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया था कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

दूसरे बदमाशों के लिए होगा सबक

सोशल मीडिया पर इस प्रकरण की खूब तारीफ हो रही है. तमाम यूजर कह रहे हैं कि जोधपुर पुलिस की यह कार्रवाई बाकी बदमाशों के लिए एक सबक होगी. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं अपराध और अपराधियों के खात्मे के लिए बदमाशों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए.

Related posts

CBSE Class 10 Board Exams के लिए बाजार में काफी सारा Study Material उपलब्ध है, लेकिन इस समय आपको ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता है, जो आपको कम समय में पूरे syllabus को revise करने में आपकी मदद करे और आपको आपके विषय पर पूरी जानकारी दे । ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव पैटर्न दोनों की सही से तैयारी के लिए आप Oswal-Gurukul CBSE Term 2 Sample Papers पर भरोसा कर सकते हैं। यह किताबें CBSE Board Exam 2022 के पैटर्न और 14 जनवरी, 2022 को जारी सीबीएसई सैंपल पेपर्स के अनुरूप हैं। यह सैंपल पेपर्स आपको अच्छी तरह से रिवाइज करने में मदद करेंगे और बोर्ड द्वारा दिए गए समय तथा पैटर्न के अनुरूप एग्जाम पूरा लिखने का अभ्यास भी कराएँगे।

Report Times

एसपी ने कर दिया बवाल, राजस्थान में परिवहन ठप, करोड़ों का राजस्व डूबा.

Report Times

एलआईसी समेत 9 कंपनियां बनीं प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर, अब संपत्तियां होंगी कुर्क

Report Times

Leave a Comment