Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभस्पेशल

चिड़ावा मेले का भव्य आगाज : संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने काटा फीता

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल के पीछे आयोजित मेले का शुभारंभ शाम को हुआ। मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त अंतरसिंह नेहरा ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने मेले के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने बावलिया बाबा मंदिर में दर्शन भी किए। कार्यक्रम में समाजसेवी शीशराम हलवाई, बिरला अस्पताल निदेशक मधुसूदन मालानी, एसडीएम संदीप चौधरी, डीएसपी सुरेश शर्मा, दिल्ली पुलिस में सीआई सत्येंद्र पूनिया विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंतरसिंह नेहरा ने कहा कि चिड़ावा अपने आप में एक इतिहास समाए है।
मेरा गृह क्षेत्र अतिथियों का पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, बलदेव सैनी, मुकेश सैनी, प्रदीप सिंह रावणा, शीशराम सैनी बिल्लू, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, सूर्यकांत शर्मा, अभिषेक पारीक सहित पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के नेतृत्व में माला पहनाकर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं इस दौरान विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भगेरिया स्कूल के बच्चों ने जहां मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तो वहीं हिसार की रामू एंड पार्टी ने अघोरी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मेले में चाट पकौड़े, खिलौने, लेडीज और जेंड्स सहित विभिन्न वैरायटी की दुकानें मेले में लगी हैं। मेला दस दिन तक लगेगा।

Related posts

भारत-मालदीव के द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत, जयशंकर बोले-दोनों देशों के लोगों की भलाई ही होगा फोकस

Report Times

चिड़ावा: 12वीं बोर्ड टॉपर दिव्यांग छात्र का सम्मान

Report Times

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए है DA को लेकर बड़ी खबर

Report Times

Leave a Comment