Report Times
latestOtherअलवरटॉप न्यूज़डूंगरपुरताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राहुल की यात्रा का असर, कांग्रेस MLA ने शुरू की ‘पदयात्रा’, 20 दिन में चलेंगे 300 किलोमीटर पैदल

REPORT TIMES

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से जाने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेसी नेताओं को एकजुटता का संदेश देने के साथ ही भविष्य के लिए कई टास्क दिए. राहुल ने अलवर की मालाखेड़ा की जनसभा के बाद कहा था कि मैं राजस्थान की पूरी कैबिनेट और विधायकों को सलाह देना चाहता हूं कि वह राजस्थान की सड़कों पर हर महीने में एक बार 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकाले. अब इसी तर्ज पर राहुल की सलाह पर राजस्थान के डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा निकल चुके हैं जहां वह पिछले 5 दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक विधायक ने अपनी पदयात्रा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की तरह की रूटमैप तैयार किया है और वह यात्रा के दौरान गांवों में लोगों से मिल रहे हैं और वहीं जनता की समस्याओं पर जनसुनवाई भी की जा रही है. बता दें कि विधायक घोघरा की यात्रा सोमवार को चुंडावाड़ा से कावलियादरा 15 किलोमीटर तक निकाली गई जहां विधायक ने क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दी और वहीं आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.

हर दिन चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल

जानकारी के लिए बता दें कि डूंगरपुर एमएलए गणेश घोघरा अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी 300 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. घोघरा ने बीते बुधवार को पदयात्रा की शुरुआत चौराहा तहसील से की. वहीं घोघरा 20 दिनों तक हर दिन 15 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे. इस दौरान वह ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे.

दरअसल कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पदयात्रा निकाली जा रही है जहां वह आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ चार साल की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं.

राहुल ने दी थी विधायकों को सलाह

मालूम हो कि राहुल गांधी ने अलवर के मालाखेड़ा में बीते दिनों एक जनसभा के दौरान कहा था कि हम साढ़े तीन हजार किमी चल रहे हैं, चलने से शरीर की कई बीमारियों का इलाज हो जाता है. राहुल ने कहा कि मैं राजस्थान की पूरी कैबिनेट को सलाह देना चाहता हूं कि वह राजस्थान की सड़कों पर हर महीने में एक बार 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकाले.

राहुल ने कहा था कि पदयात्रा के दौरान लोगों से सीधा संवाद होगा और लोग मिलेंगे तो उनकी समस्या खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि मंत्री जब पैदल चलेंगे तो कोई आदमी छुप नहीं सकता है और इससे कांग्रेस पार्टी, राजस्थान और सभी लोगों का फायदा होगा.

दक्षिण राजस्थान के आदिवासी वोटों पर पकड़

गौरतलब है कि राजस्थान में गुट में बंटी हुई कांग्रेस में गणेश घोघरा को अशोक गहलोत खेमे का माना जाता रहा है. 2020 में पायलट के बगावत करने के बाद छिड़े सियासी संग्राम के दौरान लाडनूं विधायक और सचिन पायलट के करीबी मुकेश भाकर को यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से आलाकमान ने हटा दिया था और इसके बाद ही गणेश घोघरा को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी.वहीं घोघरा दक्षिणी राजस्थान से आते हैं जहां कांग्रेस आदिवासी वोटरों को भी साधने का प्रयास करती रहती है हालांकि आदिवासी कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों में बीजेपी और अन्य स्थानीय दलों ने वहां कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है.

Related posts

तीन वार्ड में तीन साल से गंदे पानी की समस्या : कई बार एसडीएम और जलदाय विभाग को कर चुके शिकायत, लेकिन समस्या का नहीं हो रहा स्थायी हल

Report Times

10वीं पास हैं तो करें इन सरकारी नौकरियों की तैयारी, जानें किन विभागों में निकलती हैं भर्तियां

Report Times

तिरंगा रैली निकाली : चिड़ावा के विवेकानंद चौक से देवरोड़ तक रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए भारत माता के जयकारे

Report Times

Leave a Comment