Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीबाड़मेरराजस्थानस्पेशल

चार्टर्ड फ्लाइट का पायलट ले रहा था बाड़मेर में एयर फोर्स स्टेशन की तस्वीरें, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

REPORT TIMES 

राजस्थान के बाड़मेर जिले के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पर हाल में भारतीय वायुसेना के सुरक्षा बलों ने एक चार्टर्ड फ्लाइट के पायलट को प्रतिबंधित क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो लेते हुए पकड़ा. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एलायंस एयरलाइंस के एक पायलट को अपने मोबाइल फोन से कथित रूप से हवाईअड्डे के प्रतिबंधित क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो लेते हुए देखा जिसके बाद उससे कुछ घंटे पूछताछ की गई. बता दें कि सुरक्षा बलों ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा कारणों के लिहाज से पायलट से पूछताछ की. मिली जानकारी के मुताबिक जब पायलट से संपर्क किया गया तब वह दिल्ली के लिए चार्टर फ्लाइट से उड़ान भरने वाला था.

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय वायु सेना ने अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के पास इस मामले में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की है. बताया जा रहा है कि पूरी घटना 9 जनवरी की है जब 23 यात्रियों को लेकर एलायंस एयर की चार्टर फ्लाइट 9I962 उत्तरलाई से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी.

Related posts

कर्नाटक के कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, महिलाओं को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

Report Times

दिल्ली के बॉर्डर पर 600 रुपये में मिल रही 6000 की शराब, ऐसे कर रहे थे तैयार

Report Times

30,000 से ज्यादा टाटा के इलेक्ट्रिकल वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं

Report Times

Leave a Comment