Report Times
politics

मुख्यमंत्री योगी ने दी जे पी नड्डा को शुभकामनाए, कहा पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को उनके कार्यकाल बढ़ाए जाने पर शुभकामनाए और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा की जे पी नड्डा अपने नेतृत्व में पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रिय अध्यक्ष को बढ़ाई देते हुए ट्वीट किया और कहा की पार्टी जेपी नड्डा के कुशल व आत्मीय मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी जे पी नड्डा को बढ़ाई देते हुए कहा कि नड्डा के ऊर्जावान नेतृत्व में कार्यकर्ता हर एक बूथ को राष्ट्रीय भाव से प्रदीप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राजस्थान विधानसभा के कार्पेट ने क्यों बढ़ाया राजनीतिक तनाव

Report Times

कोटा में कलेक्टर के x अकाउंट से प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद सूचना एवं जनसंपर्क दफ्तर की सूचना सहायक निलंबित, पीआरओ, एपीआरओ को चार्जशीट कोटा।

Report Times

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूरत अग्निकांड पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Report Times

Leave a Comment