Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिस्पेशल

फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पंचायत समिति में आज सरपंचों ने प्रधान इंद्रा डूडी और तहसीलदार कमलदीप पूनिया को फसल खराबे को लेकर ज्ञापन दिया। पंचायत समिति सदस्यों ने सर्दी में पाला पड़ने से हो रहे फसलों के नुकसान की गिरदावरी की मांग रखी हैं। नूनिया गोठड़ा सरपंच संजय कुमार साथ में खराब हुई सरसों की फसल भी ले कर आए।
फसल को प्रधान और तहसीलदार ने देखा। सरसों की फलियों में बर्फ जमने से अंदर दाना भी गल गया और पानी हो गया। प्रधान ने कहा कि किसानों की वास्तव में बड़ी पीड़ा है।  सौ प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार तक अधिकारी मांग को पुरजोर तरीके से उठाएं और किसान मुआवजे का हकदार है। बीमा कंपनियों से भी और बैंक अधिकारियों से भी बात की जाएगी।

Related posts

धमाकों के बीच हैं हम, कैसे ढूंढे सुरक्षित जगह यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स का छलका दर्द

Report Times

राजस्थान में हुई शुरू 5वीं और 8वीं बोर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जानें कैसे करे आवेदन और आखिरी तारीख

Report Times

UP, हरियाणा-राजस्थान और दिल्ली पर पड़े बढ़ी लागत का भार, किसाऊ बांध बहुद्देशीय परियोजना पर CM धामी

Report Times

Leave a Comment