Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसूरजगढ़स्पेशल

बाबा श्याम के जयकारों के बीच सूरजगढ़ के लिए निशान यात्रा रवाना :  बड़ी संख्या में पैदल सूरजगढ़ के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में आस्था और भक्ति का ज्वार चरम पर नजर आया। आस्था रूपी निशान हाथों में और विश्वास की डोर को थामकर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। ये दृश्य था चिड़ावा की पुरानी बस्ती से सूरजगढ़ के लिए रवाना हुई निशान पदयात्रा का। शहर की पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दरबार में निशानों का पूजन मंदिर महंत राजू जी के सानिध्य में किया गया।
इसके बाद निशान लेकर पुरानी बस्ती से धाबाई जी का टेकड़ा, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल, पुरानी तहसील रोड, पिलानी रोड, खेतड़ी रोड, सूरजगढ़ रोड होते हुए निशान यात्रा सूरजगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। बाबा के जयकारों से इलाका गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

सीकर में घट रही बच्चों की हाइट:नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे की रिपोर्ट, राजस्थान के बाकी जिलों में लंबे हो रहे बच्चे

Report Times

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, माइंस धंसने से 6 श्रमिक दबे, 3 की मौत

Report Times

Budget 2025 में क्या ऑर्गेनिक फार्मिंग को मिलेगा बूस्टर डोज, जिससे बढ़ेगा देश का एक्सपोर्ट

Report Times

Leave a Comment