Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, माइंस धंसने से 6 श्रमिक दबे, 3 की मौत

REPORT TIMES 

राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के साकदडा गांव में माइंस में काम करते हुए 6 श्रमिक मलबे में दब गए। जिनमें से 3 जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

माइंस में जाने पर अस्थायी रूप से रोक

बताया जा रहा है कि सुबह खदान में मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। मलबे को हटाया गया तो, कुल 6 श्रमिक दबे मिलेे। जिनमें से तीन की मौत रेस्कयू टीम के पहुंचने से पहले ही हो गई। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। फिलहाल, प्रशासन द्वारा माइंस क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और हादसे के कारण की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय सांसद पीपी चौधरी ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामन की। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता देने एवं अन्य कार्यवाही हेतु निर्देशित भी दिए।

 

Related posts

महिला सुरक्षा पर पांच सौ करोड़ खर्च होंगे, राम मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि तक सभी धार्मिक स्थल पर अलग इंतजाम

Report Times

गाजियाबाद में डेंगू का कहर, अब तक आए 34 मामले; एक युवक की मौत

Report Times

PM मोदी को भेंट की गई चंदन की तलवार महाराणा प्रताप से है गहरा संबंध

Report Times

Leave a Comment