Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में वसुंधरा-गहलोत एक ही पार्टी, अब चलानी पड़ेगी झाड़ू- केजरीवाल

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने आम आदमी पार्टी अब चुनावी मैदान में उतर गई है. सोमवार को राजधानी जयपुर में आप की तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जहां AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे. आप के दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता प्रदेश के कई हिस्सों से पहुंचे. केजरीवाल ने रामलीला मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. वहीं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान का भी विकास होना चाहिए जहां दोनों पार्टियों की आपस में लड़ाई के बीच जनता पिस रही है.वहीं केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस की खींचतान पर कहा कि दोनों पार्टियों की यहां आपस में अच्छी सेटिंग है और दोनों मिलकर जनता को ठगने का काम करते हैं. केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की दोस्ती होने का भी आरोप लगाया.

राजस्थान में अब पंजाब और दिल्ली का मॉडल

केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान का गहलोत सरकार में बुरा हाल है जहां लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और शहीदों की वीरांगनाओं का हक मांगने पर उनका अपमान किया जाता है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हर 5 साल बाद दोनों पार्टियों को मौका दिया लेकिन बारी-बारी से दोनों ने जनता को लूटा. केजरीवाल ने कहा कि हमारी सेटिंग सीधे जनता से है और हमनें दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है. दिल्ली के सीएम ने कहा कि पंजाब और दिल्ली की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस का यह आवागमन रोक दिया और जनता ने दोनों को राज्य से बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल इसलिए भेजा क्योंकि वो गरीबों के बच्चों के लिए स्कूलें खोल रहा था जो कांग्रेस और बीजेपी के बस की बात नहीं है.

वसुंधरा-गहलोत में अच्छी दोस्ती : केजरीवाल

वहीं केजरीवाल ने अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत और राजे में अच्छी दोस्ती है और दोनों एक दूसरे पर आंच नहीं आने देते हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि गहलोत पर थोड़ी सी आंच आने पर वसुंधरा राजे पूरी बीजेपी खड़ी कर देते हैं.केजरीवाल ने कहा कि वसुंधरा और गहलोत दोनों एक ही पार्टी है और किसी की भी सरकार बन जाए इनकी ही चलेगी. केजरीवाल ने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो बीजेपी-कांग्रेस को फिर से ले आइए लेकिन अगर पानी-बिजली और स्कूल चाहिए तो मुझे एक मौका दीजिए.

Related posts

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हाल ही में बढ़ाई गई रेपो रेट के कारण जिलेवासियों पर ब्याज का बोझ बढ़ गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर आम कर्जदारों पर पड़ेगा। यानी महंगाई कम करने के लिए बढ़ाई गई रेपो रेट कर्जदारों पर बोझ बन गई। आरबीआई के इस फैसले के बाद, देश के सभी बैंक ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि भी लागू करते हैं तो जिलेवासियों पर औसतन महीने का 29.30 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। यानी सालाना 351.60 करोड़ ज्यादा चुकाने होंगे। कोरोना में देश की अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए मई 2020 में रेपो रेट कम कर 4% की गई थी। इसके परिणामस्वरूप इन 2 वर्षों में देश में कुल 1146201 करोड़ के लोन की वृद्धि हुई। अब कोरोना के बाद आमजन को महंगाई से निजात दिलाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव किया है। हर 2 माह में मौद्रिक नीति बनाई जाती है। मौद्रिक नीति में आरबीआई द्वारा देश में पैसे के सर्कुलेशन व लोन के मध्य तालमेल बनाया जाता है तथा महंगाई को नियंत्रित किया जाता है।

Report Times

नहर के लिए आंदोलन : पूर्व सैनिकों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Report Times

बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल, खरगे बोले- चक दे हरियाणा

Report Times

Leave a Comment