Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधौलपुरराजस्थानस्पेशल

ससुराल वाले कर रहे थे बहू का अंतिम संस्कार, अचानक पहुंची पुलिस ने चिता से उतारी लाश…पर क्यों ?

REPORT TIMES

धौलपुर: राजस्थान में एक 23 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मृतका के पति के घर में नहीं होने पर पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वालों ने चुपचाप मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं ससुराल वालों ने पूरे घटनाक्रम की मृतका के परिजनों तक को सूचना नहीं दी और पीहर पक्ष के आने से पहले ही अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया कर दी गई. बता दें कि पूरा मामला धौलपुर के सरमथुरा कस्बे का है जहां नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद ससुराल वाले मृतका की लाश को श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया. इधर इस पूरी घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष वाले को मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस ने श्मशान घाट पहुंच कर अंतिम संस्कार को रोक दिया और मृतका का अधजला शव अपने कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस ने शव की जांच के लिए एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए. अब इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

जलती चिता पर पुलिस ने डाला पानी

जानकारी के मुताबिक यूपी के आगरा की रहने वाली सोनिया की शादी सरमथुरा के साहनीपाड़ा के निवासी आकाश से एक साल पहले हुई थी. वहीं मृतका का पति आकाश मजदूरी करता है जिसके चलते वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता है. वहीं घटनाक्रम को लेकर सीओ सरमथुरा सुरेश डाबरिया का कहना है कि हमें एक अंतिम संस्कार की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और श्मशान घाट पहुंच में दाह संस्कर को रूकवाया और चिता पर पानी डालकर आग को बुझाते हुए अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इधर मृतका के भाई कुनाल का कहना है कि ससुराल पक्ष वालों ने उसकी बहन सोनिया की हत्या को अंजाम दिया है.

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा !

वहीं सरमथुरा सीओ सुरेश कुमार ने आगे बताया कि नवविवाहिता के अधजले शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से शिकायत मिल गई है जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है. बता दें कि सहानीपाड़ा में 23 वर्षीय सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद ससुराली वालों ने बिना देर किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया और उन्होंने पीहर पक्ष यानी मृतका के परिजनों के आने तक का इंतजार भी नहीं किया.

Related posts

इनकम टैक्स से मिडिल क्लास को दी राहत जानें कौन हैं नए SEBI चीफ तुहिन पांडे

Report Times

राहुल गांधी करेंगे भारत जोड़ो यात्रा 2.0, CWC की बैठक में पूर्व से पश्चिम का रूट लगभग तय

Report Times

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूरत अग्निकांड पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Report Times

Leave a Comment