Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमुम्बईराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

पकड़ा गया सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी, मुंबई पुलिस की गिरफ्त में

REPORT TIMES

कुछ दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में नया अपडेट सामने आया है. इस मामले में आरोपियों का कनेक्शन जोधपुर से जुड़ा पाया गया है. मुंबई और जोधपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोधपुर के रोहिचा कला से पकड़ लिया गया है और उन्हें जोधपुर पुलिस ने उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया है. सलमान खान को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.जिस शख्स ने सलमान खान को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी वो अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. इसी शख्स ने कुछ दिन पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी. जब पुलिस ने आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो ये मालूम पड़ा कि आरोपी के खिलाफ सरदारपुरा में साल 2022 में एक आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है. इस मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है.

लॉरेंस से जुड़े हो सकते हैं तार

बता दें कि सलमान खान का ये मामला जोधपुर में करीब 22 साल पुराना है और हिरण शिकार की घटना से जुड़ा हुआ है. एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सलमान के अधिवक्ता को भी जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था. अब एक बार फिर आरोपी धाकड़राम द्वारा सलमान को धमकी दिए जाने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हो सकते हैं.

अब इस दिन रिलीज होगी सलमान की ये अपकमिंग फिल्म

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि उन्हें सलमान खान से कोई निजि आपत्ति नहीं है. उनके कुल के मंदिर में जाकर अगर सलमान खान माफी मांग लेते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा. लॉरेंस ने इस दौरान सलमान के बारे में काफी खुल कर बात की और अपनी बिरादरी की आस्था के बारे में बात की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अब रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी जिसे अब 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

Related posts

पशुओं के लिए जल पात्र, पक्षियों के लिए परिंडे, ज्वार दाना व घोंसले लगाए, एएसपी-डीएसपी ने किया शुभारंभ

Report Times

मंगलवार के दिन मिथुन समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकता है धोखा, कम होगी आमदनी

Report Times

दिल्ली चुनाव के वो 7 दलबदलू, जो निकले असली मौसम वैज्ञानिक.

Report Times

Leave a Comment