Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

BJP मुख्यालय पर होगी CP जोशी की ताजपोशी, कार्यक्रम के पोस्टरों में दिखीं वसुंधरा राजे

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान बीजेपी के लिए आज बड़ा दिन है जहां चुनावों से महज 8 महीने पहले नियुक्त किए गए नए प्रदेश मुखिया आज संगठन की कमान संभालेंगे. चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पदभार ग्रहण करने के लिए दिल्ली से सोमवार को समर्थकों के एक बड़े काफिले के साथ रवाना हुए जहां जयपुर के रास्ते में उनका कई जगह पर भव्य स्वागत किया गया. वहीं जोशी के काफिले के साथ बीजेपी के सांसद राज्यवर्धन राठौड़, पीपी चौधरी, बाबा बालकनाथ और कैलाश चौधरी चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी मुख्यालय पर जोशी का 12.30 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा जहां पूजा अर्चना के बाद वह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया जोशी को अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपेंगे. वहीं राजस्थान बीजेपी मुख्यालय पर कार्यक्रम को लेकर लगे पोस्टरों की भी खासी चर्चा हो रही है जहां पोस्टरों से सतीश पूनिया गायब हो गए हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पोस्टरों में दिखाई दे रही है. बता दें कि जोशी की ताजपोशी से पहले रविवार को रात में ही बीजेपी मुख्यालय के बाहर नए पोस्टर लगा दिए गए थे जिनमें पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो है.

बीजेपी मुख्यालय पर होर्डिंग्स में दिखी राजे

मालूम हो कि राजस्थान में सतीश पूनिया के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय पर किसी भी कार्यक्रम के दौरान लगने वाले होर्डिंग्स से वसुंधरा राजे की फोटो नदारद दिखाई देती थी. वहीं इस साल की शुरूआत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे पर राजे की बीजेपी के पोस्टरों में वापसी हुई थी. राजे के पोस्टरों में वापसी के साथ सियासी हल्कों में कई तरह की चर्चाएं हुई थी. वहीं अब पिछले 3 साल से बीजेपी मुख्यालय पर लगे पोस्टरों में बरकरार रहने वाले सतीश पूनिया की फोटो हटा दी गई है लेकिन राजे की फोटो अभी भी बरकरार रखी गई है. जानकारों का कहना है कि राजे को जल्द ही राजस्थान में चुनावों को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

बीजेपी के कोर ग्रुप की होगी बैठक

वहीं जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद पार्टी मुख्यालय पर एक सभा का आयोजिन किया गया है जहां जोशी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे. वहीं जोशी के पदभार ग्रहण के बाद पार्टी मुख्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक भी रखी गई है जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों सहित तीनों केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. जानकारी मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नवरात्रि के चलचे इस कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से हिस्सा लेंगी.

Related posts

जयपुर में सरस डेयरी का गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

Report Times

4 करोड़ की लागत से बनी 8 सड़कें, नगरपालिका के सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Report Times

NIA की कार्रवाई से बैकफुट पर ISI, खालिस्तान समर्थित 15 आतंकियों-गैंगस्टर्स को किया अंडरग्राउंड

Report Times

Leave a Comment