Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनिष्पक्ष जांचमुम्बईस्पेशल

आर्यन केस में बड़ा अपडेट, शाहरुख खान का बयान दर्ज करने की तैयारी में CBI

REPORT TIMES 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज उगाही के मामले में सीबीआई जल्द ही शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान और मैनेजर पूजा डडलानी से पूछताछ कर बयान दर्ज कर सकती है. एनसीबी विजिलेंस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए उनके पिता शाहरुख खान 25 करोड़ रुपए की मांग की गई थी. बाद में ये सौदा 18 करोड़ रुपए में तय हुआ था. पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपए लिए गए थे. ड्रग्स केस में उगाही के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने आंशिक रूप से मई में ही समीर वानखेड़े से पूछताछ कर चुकी है. हालांकि, औपचारिक रूप से उसे पूछताछ करने के लिए जांच एजेंसी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है.

ऐसा इसलिए क्योंकि बॉम्बे हाई कोर्ट से वानखेड़े को 23 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली हुई है. अब जब अंतरिम राहत खत्म होने की तारीख नजदीक आ गई है तो जांच एजेंसी फिर एक्टिव हो गई है. दरअसल, समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने क्रूज ड्रग्स पर छापेमारी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. वानखेड़े की ओर से यह कथित डिमांड बिचौलियों के जरिए की गई थी. आरोप है कि डिमांड को लेकर बिचौलिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी से संपर्क किए थे. इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 25 दिनों के बाद उनको रिहा कर दिया गया था.

Related posts

दो द‍िन से लापता युवक की टैंपो में म‍िली लाश, पर‍िजन बोले- बेटे की हत्‍या हुई

Report Times

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर का आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Report Times

जयपुर-दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा होगी एलएचबी रैक से संचालित

Report Times

Leave a Comment