Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीस्पेशल

नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर नाबालिग के साथ रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर दी जान से मारने की भी धमकी

REPORT TIMES

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल है. पीड़िता ने पुलिस में रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है. आरोपी लड़के का नाम सलमान है. उसकी उम्र 22 साल है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार रेप की घटना 29 जून की है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे गुरुग्राम स्थित अपने भाई के घर पर ले गया. जहां आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया.नशीली कोल्डड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई. जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. आरोपी ने उसके साथ रेप किया था. जब लड़की ने इस दुष्कर्म किए जाने का विरोध किया तो आरोपी ने किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी भी थी. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ ऐसा 2-3 बार रेप किया. इस बीच आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई. डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुंडका पुलिस स्टेशन में आईपीसी रेप और पॉक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने मुंडका पुलिस स्टेशन में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है. सीआरपीसी की धारा 164 के मजिस्ट्रेट के सामने ये बयान दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Related posts

नहीं बनूंगा घर जमाई… पिता की इस बात से बेटा हुआ गुस्से से लाल, पीट-पीटकर मार डाला

Report Times

अमेरिका से 1 लाख भारतीयों को निकाला जा सकता है बाहर, ट्रंप के बेटे पर भी खतरा

Report Times

चिड़ावा : पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो वाहन चोर, पिकअप बरामद

Report Times

Leave a Comment