Report Times
latestOtherकरियरकृषिचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिस्पेशल

चिड़ावा में इफको ने रखा नैनो उर्वरक उपयोग कार्यशाला , चिड़ावा के कृषि अधिकारियों ने लिया भाग, नैनो डीएपी, यूरिया का बताया महत्व

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में बुधवार को इफको नेनो उर्वरक उपयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिड़ावा ब्लाक के कृषि अधिकारियों  को जागरूक करने और नेनो यूरिया व नेनो डीएपी के प्रचार प्रसार व कृषकों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको राज्य विपणन प्रबंधक  सुधीर मान  रहे । उन्होंने अपने उद्बोधन में नैनो यूरिया व नैनो डी. ए. पी. के प्रयोग के फायदों के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि  नैनो यूरिया के प्रयोग से जल,भूमि एवं वायु प्रदूषण से बचा जा सकता है. अतः किसान अपनी खड़ी फसलों में नैनो यूरिया व नेनो डीएपी का सही समय पर सही मात्रा में छिड़काव करें । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग (आत्मा) उपनिदेशक राजेंद्र लांबा ने  नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के अधिक से अधिक प्रदर्शन लगाने का आह्वान किया । कृषि विभाग से विजयपाल  कस्वा ने खरीफ फसलों में नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी । उप क्षेत्र प्रबंधक एस. एल. गठाला ने कहा कि नैनो तरल यूरिया यानि आधा लीटर की शीशी में वो खाद, जो एक बोरी यूरिया से कहीं ज्यादा काम करती है।
नैनो तरल यूरिया से न सिर्फ उत्पादन बढ़ता है बल्कि फसल की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। नैनो तरल यूरिया, दानेदार यूरिया से सस्ती भी है। नैनो तरल यूरिया उपज बढ़ाने का एक साधन है, ये उपज की गुणवत्ता बढ़ाने का साधन है। इसको रखने के लिए बड़े गौदाम की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार  इफ्को के प्रोडेक्ट नैनो डीएपी के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका उपयोग बहुत ही आसान है। इसका उपयोग किसान बीज उपचार व स्प्रे के माध्यम से उपयोग कर सकता है इसकी उपयोग दक्षता, सामान्य डीएपी से अधिक है।  उन्होने कहा कि इफ्को एक ऐसी संस्था है जो किसानों के हितों में काम करती है।सागरिका एक जैविक उत्पाद है जो पौध वृद्धि प्रोत्साहक है क्योंकि इसमें पौध विकास हार्माेन्स जैसे के ऑक्सीन्स, सायटोकिनिंस, जिबरैलिन्स आदि पाए जाते हैं। इस दौरान प्रशिक्षण में उद्यान विभाग से पधारे विजयपाल कस्वा ने उधान विभाग की योजनाएं के बारे में जानकारी दी । सहायक निदेशक कृषि रोहिताश ढाका ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के बारे में कृषि अधिकारियों को कहा। कृषि विशेषज्ञ रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने किसानों को नेनो यूरिया व डीएपी काम में लेने की सलाह दी ।  कार्यक्रम में काफी प्रतिभागी ने भाग लिया  ।

Related posts

71 हजार युवाओं को आज मिलेगी नौकरी, पीएम मोदी देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर

Report Times

पीएम मोदी के राज में बढ़ी रुपये की ताकत, यूएई के साथ अब लोकल करेंसी में होगा व्यापार

Report Times

बदमाशों के लिए ‘काल’ बनी राजस्थान पुलिस, 7 जिलों से 652 बदमाशों को दबोचा

Report Times

Leave a Comment