Report Times
latestOtherकरियरखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनसीकरस्पेशलहादसा

सड़क के किनारे बने कुएं में गिरने से युवक की मौत: ग्रामीणों का आरोप- पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ने ली जान, धरने पर बैठे परिजन

REPORT TIMES 

सड़क किनारे बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेत से आवारा पशुओं को बाहर निकाल रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। ग्रामीण घटना के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए धरने पर बैठ गए। वे मुआवजे और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। मामला सीकर के खाटूश्यामजी का है। चोमू पुरोहितान का रहने वाला युवक दिनेश कुमार (20) की हादसे में मौत हो गई। युवक खेत में काम कर रहा था। तब पशु खेत में घुस गए। कुएं के पास पहुंचा तो गिर गया। बारिश से कुएं के ऊपर पानी ठहर गया था। घटना का पता लगते ही आस-पास के लोग और परिजन पहुंचे। युवक को कुएं से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप, पीडब्ल्यूडी ने कुएं को नहीं दबाया
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग जिम्मेदार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से खाटू में सड़क का लेवल बराबर करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान विभाग ने सड़क किनारे बने एक पुराने कुएं का लेवल सड़क के बराबर करने के लिए कुएं को ध्वस्त कर दिया। पहले ये कुंआ सड़क के लेवल से ऊपर था। विभाग ने कुएं का लेवल बराबर करके उसके ऊपर मिट्टी डलवा दी लेकिन कुएं को अच्छे से दबाया नहीं और न ही कोई चेतावनी का बोर्ड लगाया।

धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
युवक के परिजन अनेक ग्रामीणों के साथ खाटूश्यामजी में अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे है और प्रदर्शन कर रहें हैं। युवक का शव अस्पताल की मोर्चरी रखा हुआ। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक युवक का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा। परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और विभाग के दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

Related posts

महाकुंभ में लगी भीषण आग 3 सिलेंडर भी फटे, 25 टेंट जलकर खाक, पूरे मेला क्षेत्र में अलर्ट जारी

Report Times

राजस्थान: जयपुर में बडी कार्यवाही, पेपर लीक के मामले में कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर चला

Report Times

Lok Sabha election: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम: महुआ और यूसुफ पठान जीते, शत्रुघ्न सिन्हा और अभिषेक जीत की ओर

Report Times

Leave a Comment