Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

‘कन्हैया जैसा तुम्हारा भी हाल कर देंगे’, मंदिरों पर अतिक्रमण के खिलाफ उठाई आवाज तो मिली धमकी

REPORT TIMES 

राजस्थान के करौली में अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सुरक्षा की गुहार लगाई है. अशोक पाठक ने राजस्थान सरकार और जिले के पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि मंदिर माफी की जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी जा रही है. अशोक पाठक ने सोशल मीडिया पर एक युवक के वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला दिया है जिसमें उसकी फोटो लगाकर सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है.युवक के धमकी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस से धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अशोक पाठक ने आशंका जताई है उदयपुर में एक साल पहले हुए कन्हैया लाल हत्याकांड जैसी घटना दोबारा न हो जाए.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक की अर्जी पर जिले की पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है. पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा जिले में कोई भी शख्स अमन और शांति को भंग करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने की भी अपील की है. लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें.

कौन हैं अशोक पाठक?

अशोक पाठक आरटीआई कार्यकर्ता हैं और भाजता नेता भी. उन्होंने करौली में मंदिर माफी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है. अशोक पाठक का कहना है मंदिर की ज़मीन पर करौली नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन और कुछ भूमाफिया ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है. अशोक पाठक के मुताबिक मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है. करौली एसीएम कोर्ट ने 21 बीघा जमीन पर स्थगन आदेश दे रखा है. अशोक पाठक के मुताबिक उन्होंने जब से इस मामले को उठाया है तब से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि उनका कहना है कि भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ उनकी ये मुहिम जारी रहेगी.

क्या है पूरा मामला?

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक के मुताबिक करौली में अमीनुद्दीन खान ने मंदिर माफी की सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जा कर रखा है. अमीनुद्दीन खान नगर परिषद् सभापति प्रतिनिधि है.आरोप के मुताबिक त्रिलोक चंद माधुर स्टेडियम के पीछे के बेशकीमती भू-खंड को भी काटना शुरू कर दिया गया है. अशोक पाठक के आरोपों के मुताबिक अमीनुद्दीन खान यहां सैकड़ों साल पुराना एक शिव मंदिर को तोड़कर एक होटल बनाने जा रहे हैं. अशोक पाठक का कहना है जब उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत की तो उसके खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट कर दी गई और मेरे खिलाफ अल्पसंख्यकों को भड़काया गया. और अब उसे सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है.

Related posts

जयपुर: बेकाबू कार का कहर! रिटायर्ड आर्मी कैप्टन को 10 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही मौत; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Report Times

सीकर का स्थापना दिवस आज:सीकर में पढ़ाई कर रहे प्रदेश के 32 जिलों के 40000+ स्टूडेंट्स, विदेशी मुद्रा आने में राजस्थान के टॉप-5 शहराें में

Report Times

RBSE 2023: कब आएगी राजस्थान बोर्ड की डेटशीट? जानें कैसा था पिछले साल का रिजल्ट

Report Times

Leave a Comment